ऋषिकेश – पार्षद श्रीमती पायल दीपक बिष्ट, के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की आशाएं द्वारा किया गया। वार्ड में रहने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।
जानकारी देते हुए फैसिलिलेटर श्रीमती अमिता चौहान व श्रीमती रितु रस्तोगी, श्रीमती सरिता रानी, श्रीमती विनोद कुमारी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के तहत एमसीपी कार्ड के बारे में बताया गया और उसको पढ़ना है और अधिक से अधिक स्वास्थ्य विभाग के उस कार्ड के द्वारा सरकारी सुविधाओं का किस तरह से लाभ उठाया जाए जिससे कि लोगों की आर्थिक परेशानी भी दूर हो सके और उन्होंने बताया कि मौसम के चलते अपने बच्चों को घर का भोजन स्वयं पकाया हुआ साफ सुथरा दिया जाए बाहर की चीजों को पूरी तरह से बंद किया जाए। बैठक में श्रीमती रितु रस्तोगी द्वारा TB की बीमारी के विषय में भी जानकारी दी गई जानकारी में बताया गया कि यदि किसी को बुखार ,खांसी ,जुखाम हो और खांसी 2 हफ्ते से ज्यादा हो तो हमें कौन सी सावधानी घर के अंदर रखनी होगी और शीघ्र ही चिकित्सालय में जाकर अपनी जांच करानी होगी।
इसमें बलगम एक्स-रे खून जांच सभी कुछ मुफ्त सरकार द्वारा होता है और दवाई भी मुफ्त सरकारी चिकित्सालय में मिलती है साथ ही व्यक्ति के पोषण के लिए₹1000 प्रति माह दिया जाता है और पोषण भी मुफ्त दिया जाता है। बैठक में बताया गया कि नाखून और बालों में TB की बीमारी नहीं होती है। बाकी शरीर में कहीं भी TB की बीमारी हो सकती । वार्ड से आई हुई महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी गई। जो सरकार के द्वारा मुफ़्त में 14 वर्ष से 15 वर्ष तक चल रही लड़कियों को लगाई जा रही है जिससे की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से निजात मिलेगी यह वैक्सीन 31 मई 2026 तक ही लगाई जा रही है इसलिए जो किशोरियों को अभी वैक्सीनेशन नहीं लगी है वह हमारे यूपीएससी सेंटर शांति नगर , चंद्रेश्वर नगर या एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में आकर लगवा सकते हैं ।
बैठक में पार्षद पायल दीपक बिष्ट, मोना शर्मा, श्रीमती कौशल्या पेटवाल, राखी, स्वीटी, बबीता, सरिता, आंचल, आशा, पूजा , मिथिलेश ,पूजा रानी , संगीता उपस्थित रही।
