
देहरादून। साहित्य, संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब के संवर्धन के लिए समर्पित लखनऊ की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था निहारिका/कंट्री ऑफ़ इंडिया देहरादून के तत्वावधान में आगामी 6 जून 2026 (शनिवार) को एक भव्य कवि सम्मेलन, उत्तराँचल प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3.00 बजे से आयोजित होगा।
संस्था के आयोजक एवं वरिष्ठ कवि नरेश चन्द्र उनियाल ने बताया कि इस उत्तराखण्ड इकाई के कवि सम्मेलन में राज्य के विविध जिलों से प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा साहित्यिक वातावरण को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के उत्तराखण्ड इकाई के आयोजक नरेश चन्द्र उनियाल ने बताया कि कवि सम्मेलन का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं विद्वान होंगे, जिनकी साहित्यिक सेवाओं और प्रभावशाली शायरी को देशभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएँ और उच्च साहित्यिक मूल्य प्रमुख रूप से दिखाई देते हैं। इस सम्मेलन में 26 कवि कवयत्रियां अपनी रचनाओं से समा बांधेगे। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष, ( उत्तर प्रदेश पत्रकार एसोशियन के अध्यक्ष) जनाब अजीज सिद्दकी एवं संस्था कि संस्थापिका आ. रीमा सिन्हा भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन रश्मि पोखरियाल मृदुलिका एवं संतोष मिश्रा ‘सोनी’ संयुक्त रूप से करेंगी।
कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।
