ऋषिकेश: 17 जून 2026 नगर निगम ऋषिकेश, हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय के समीप उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवीन बिजलीघर का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग ₹11 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित होने वाली इस महत्वपूर्ण योजना से क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी को विद्युत आपूर्ति संबंधी बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं माननीय विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी तथा मेयर श्री शम्भू पासवान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिशासी अभियंता श्री शक्ति सिंह जी सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री मनोज ध्यानी जी,श्री दीपक बिष्ट महामंत्री, पार्षद श्रीमती पायल दीपक बिष्ट व ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल ऋषिकेश की ओर से इस नवीन बिजलीघर का नाम उत्तराखंड आंदोलन के महानायक एवं राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव माननीय विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी के समक्ष रखा गया।
17 जून, माननीय विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी की वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ईश्वर से उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

