
तुम लिफाफे पे पता लिख देना
उसमें तुम सिर्फ दुआ लिख देना
आपकी शर्त सब क़ुबूल मुझे
आपकी जो भी रज़ा लिख देना
ज़ख्म ताज़ा हैं रिसा करते हैं
दर्द की क्या है दवा लिख देना
गर्म मौसम है यहाँ पर अब भी
है वहाँ कैसी फ़िज़ा लिख देना
जुल्फ लहराती है तेरे रुख़ पर
इन हवाओं को सबा लिख देना
आभा सक्सेना दूनवी,
देहरादून