लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज अवस्थित हिन्दी संस्थान भवन के निराला सभागार में छायावादी कवियत्री महादेवी वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से निहारिका साहित्य मंच के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के शिक्षक, कवि, साहित्यकार, समीक्षक एवं सम्पादक डॉ. नरेश चन्द्र उनियाल को महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर देश-विदेश के 150 से अधिक साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर्स एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के लिए डॉ नरेश चन्द्र उनियाल ने निहारिका साहित्य मंच की संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा एवं उत्तरप्रदेश पत्रकार असोशिएशन के अध्यक्ष आ.अजीज सिद्दकी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

हार्दिक बधाई सर